Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

साधारण नाम : काला मुश्कबिलाव / Common Palm Civet/ Asian Palm Civet

वैज्ञानिक नाम  : Paradoxurus hermaphroditus 

भौगोलिक सीमा :

  • काला मुश्कबिलाव फिलीपींस से कश्मीर तक एशिया के क्षेत्र के मूल निवासी हैं।
  • वे ज्यादातर दक्षिणी चीन, उत्तरी हिमालय, दक्षिणी भारत और हिंद महासागर, दक्षिण चीन सागर और फिलीपीन सागर के द्वीपों में पाए जाते हैं।

आवास :

  • काला मुश्कबिलाव कई प्रकार के आवासों में रह सकते हैं।
  • वे समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय जंगलों तथा विकसित क्षेत्रों में पार्क, फलों के बागों आदि में भी रहते हैं।
  • भोजन और उनके आराम करने लायक खोखले पेड़, चट्टान की दरारें, या घने पत्ते वाले वन क्षेत्र की उपलब्धता वाले क्षेत्र को अपने वास के लिए चुनते हैं।
  • काला मुश्कबिलाव एकांत और सुरक्षित रहने के लिए पेड़ों पर रहते हैं।

भौतिक विशेषताएं / पहचान :

  • लंबाई : 48-59 सेंटीमीटर
  • वजन :  2-5 किलोग्राम
  • पुंछ की औसत लंबाई:  48 सेंटीमीटर
  • शरीर लंबे और पैर छोटे होते हैं। 
  • पूंछ की लंबाई शरीर और सिर के लंबाई के बराबर होता है। 
  • उनकी आंखें बड़ी और गहरी काली होते हैं तथा कान बड़े नुकीले होते हैं।
  • उनके कोट/फ़र छोटे, मोटे और काले या ग्रे होते हैं।
Palm Civetकाला मुश्कबिलाव / Palm Civet (फोटो : विंध्य बचाओ)
भोजन की आदत :
  • एशियाई काला मुश्कबिलाव अवसरवादी सर्वाहारी होते हैं।
  • वे जामुन, चीकू, अंजीर, आम, कॉफी, छोटे स्तनधारी और कीड़े को कहते हैं।
  • काला मुश्कबिलाव सबसे अच्छे और पके हुए फल को चुन कर खाता है तथा बाकी को बाद में सेवन के लिए छोड़ देता है।
  • वे अपने सामान्य आहार के आलवा चूहों, पक्षियों के साथ-साथ, अंडों तथा कीड़ों और घोंघों को भी कहते हैं।
  • पर्याप्त भोजन उपलब्ध होने पर वे एक ही पेड़ पर कई दिनों तक रहते हैं। 

प्रजनन :

  • एशियन काला मुश्कबिलाव गंध आधारित चिह्नों का उपयोग करते हुए साथी को ढूंढते हैं, जो उनके उम्र, लिंग, ग्रहणशीलता, परिजन संबंध और यदि का संकेत देते हैं।
  • आम तौर पर एकान्त में जीवन व्यतीत करने के बावजूद, संभोग के लिए नर और मादा एक ही पेड़ों पर एक से पंद्रह दिनों की अवधि के लिए लगातार साथ रहते हैं।
  • वे एक बार में 2 से 5 बच्चों को पेड़ के के खोह में जन्म देते हैं। 
  • जन्म के समय बच्चे का वजन 80 ग्राम होता है।
  • बच्चों को लगभग तीन महीने के बाद पूर्ण विकसित माना जाता है। 
  • एक वर्ष के बाद ही वे यौन रूप से परिपक्व होते हैं।

जीवनकाल :

  • काला मुश्कबिलाव आमतौर पर 15 से 20 साल तक जीवित रहते हैं ।

व्यवहार :

  • काला मुश्कबिलाव एकान्त, निशाचर तथा वृक्षों पर रहने वाले जानवर हैं।
  • वे रात में सक्रिय रहते हैं तथा दिन में पेड़ों पर आराम करते हैं।
  • नर औसतन 17 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में घूमते हैं।
  • पर्याप्त भोजन उपलब्ध होने पर वे एक ही पेड़ पर कई दिनों तक रहते हैं। 

पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका :

  • काला मुश्कबिलाव फल खाकर उसके बीजों को सैकड़ों मीटर दूर तक अपने मल के साथ फैला देते हैं जिससे वनों के पुनर्विकास में मदद करते हैं।

संरक्षण स्थिति :

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के मार्च 2015 के आकलन के अनुसार संकटग्रस्त प्रजातियों की “रेड डाटा सूची” / लाल सूची में इसे “संकटमुक्त (Least Concern या LC)”  श्रेणी मे रखा गया है।
  • काला मुश्कबिलाव को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची II के तहत संरक्षित किया गया है।
  • वनों में वृक्षों के अनियंत्रित काटने और गैर फल वाले पेड़ों के लगाने से उनके वास क्षेत्र लगातार सिमटते जा रहे हैं। 

स्रोत :

  • http://animalia.bio/asian-palm-civet
  • https://animaldiversity.org/accounts/Paradoxurus_hermaphroditus/
  • https://www.iucnredlist.org/species/41693/45217835
वैज्ञानिक नाम : Paradoxurus hermaphroditus