22 Nov 2015| http://www.jagran.com/uttar-pradesh/sonbhadra-13197799.html

दुद्धी (सोनभद्र): कनहर ¨सचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में प्रभावित होने वाले 1916 नए परिवारों की सूची रविवार को उपजिलाधिकारी डॉ. विश्राम ने जारी कर दी। परियोजना निर्माण को लेकर हुए ¨हसक आंदोलन के बाद प्रशासन व विस्थापितों के मध्य हुए समझौते के तहत नए सिरे से सर्वे कराकर तहसील प्रशासन ने 1916 परिवारों की सूची जारी कर दी है। इसके पूर्व राजस्व कर्मियों ने अस्सी के दशक में मूल विस्थापित 1044 परिवार के तीन पीढ़ी के रूप में उपलब्ध 1810 परिवारों को चिह्नित किया था। इस तरह परियोजना से प्रभावित होने वाले चूल्हा वाइज परिवारों की कुल संख्या 3726 हो गई।

कनहर ¨सचाई परियोजना निर्माण को लेकर बीते अप्रैल माह में हुए बवाल के बाद प्रशासक व विस्थापितों के मध्य हुए समझौते के तहत प्रशासक ने डूब क्षेत्र में तीन पीढ़ी के लोगों का चूल्हा वाइज नए सिरे से विशेष अभियान चलाकर सर्वे कराया था। इसके लिए डूब क्षेत्र के गांवों में बकायदे कोर कमेटी गठित की गई थी जो सर्वे प्रक्रिया में राजस्व कर्मियों की मदद कर रहे थे। इसके आधार पर महीनों की माथापच्ची करने के बाद राजस्व व ¨सचाई महकमे के कर्मियों ने मूल रूप से विस्थापित के वंशज के रूप में 1916 नए लोगों को चिह्नित किया जिनके पूर्वज डूब क्षेत्र का मुआवजा राशि आदि ले चुके हैं। इसके पूर्व पैकेज का लाभ 1810 लोगों में दिया जा रहा था। नए लोगों की सूची जारी होने के बाद यह संख्या 3726 के आंकड़े को छू लिया।

उपजिलाधिकारी डॉ. विश्राम ने बताया कि सूची सोमवार को तहसील व परियोजना स्थल स्थित ¨सचाई महकमे के कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। सूची के प्रति आपत्ति दर्ज कराने के लिए विस्थापितों को एक सप्ताह का मौका दिया जाएगा। आपत्ति में दिए नामों की ही जांच पड़ताल कर सूची को अंतिम रुप देकर सूची शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।