VENHF logo-mobile

चील्ह (मीरजापुर) : क्षेत्र में नीलगायों का बेरोक टोक शिकार किया जा रहा है। पुरजागिर के पास रविवार को शिकारियों ने एक नील गाय को गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के विरोध के बाद शिकारी भाग गये लेकिन पुलिस मामले को दबाने में लग गयी।चील्ह क्षेत्र में गंगा कछार व आसपास के इलाकों में जंगली जानवर नीलगाय भारी तादात में हैं लेकिन उनका बेरोक टोक शिकार हो रहा है। पुरजागिर के पास लगी गोली के बाद नीलगाय मवैया इण्टर कालेज के गेट पर गिर गयी तो शिकारी बेरहमी से उसके मुंह पर पत्थर से वार करने लगे लेकिन ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो शिकारी भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष चील्ह का कहना है कि यह नील गाय वाहन के धक्के से मर गयी है।

स्रोत-https://m.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-7696421.html?src=articleREL


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur