VENHF logo-mobile

leopard near runway shuts down nepal international airport 1491228162

पानी की तलाश में एक तेंदुआ भटकते हुए इलाके में आ गया है। उसने मंगलवार की रात एक बजे देवहट गांव में मकान के बाहर बंधी एक गाय पर हमला बोल दिया। बुरी तरह नोच कर उसकी जान ले ली। शोरगुल होने पर पशुपालक घर से बाहर निकले और उन्होंने टार्च जलाई तो तेंदुआ भाग निकला। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग सारी रात जागते रहे। उन्होंने सुबह इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क किया है कि तेंदुए के दिखने पर वे उसे छेड़ने के बजाय वन विभाग को सूचना दें। देवहट गांव जंगल से सटा हुआ है। उसके एक किनारे की तरफ कमलेश वर्मा का मकान है। रोज की तरह उन्होंने मंगलवार की रात अपनी पांच गायों को द्वार पर बांधकर घर में सो रहे थे।  रात करीब एक बजे अचानक गाएं जोर-जोर से रंभाने लगीं। गायों का शोर सुनकर कमलेश की नींद खुल गई। वे घर से बाहर निकले और गायों की तरफ टार्च जलाई तो देखा कि तेंदुआ एक गाय को मारकर खा रहा है। टार्च की रोशनी पड़ते ही वह भाग निकला। उसके बाद कमलेश ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। देर रात गांव में तेंदुआ आने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। लोग सारी रात लाठी-डंडा लेकर पहरा देते रहे। सुबह होने पर पीड़ित ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन अधिकारियों ने गांव वालों को सतर्क रहने और तेंदुआ दिखते ही सूचित करने को कहा है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग रतजगा कर पहरा दे रहे हैं।

स्रोत-https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/mirzapur/leopard-attack-in-village

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur