VENHF logo-mobile

FireShot Capture 19 Tiger Attack Over Old Man Injured I Va https www.bhaskar.com news UP VA

 

म‍िर्जापुर. मड़िहान थाना इलाके के शिष्टा खुर्द गांव में घुसा बाघ ग्रामीणों के लिए दहशत बन गया है। रास्ते से गुजरते समय गांव के ही 60 वर्षीय सेवालाल पर हमला कर घायल कर दिया। जंगली जानवर के गांव में आकर हमले की जानकारी लगते ही सीओ कृष्ण चंद्र सिंह, स्थानीय थानाध्यक्ष उदय प्रताप यादव और वन विभाग के कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ पास के ही अरहर के खेत में छिप गया। वन कर्मी उसे पकड़ने की व्यवस्था में लगे हैं।दोपहर करीब 3 बजे गांव के रास्ते पर बाघ ने अपना पहला शिकार सेवालाल को बनाया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के ल‍िए जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में बाघ घुसने की जानकारी लगते ही भीड़ जुट गई। पुलिस के साथ वनकर्मी उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सीओ कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस सतर्क है। सुरक्षा की लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। वन विभाग जंगली जानवर की तलाश में लगा है। जल्द ही जानवर को पकड़ लिया जाएगा।
स्रोत-https://www.bhaskar.com/news/UP-VAR-tiger-attack-over-old-man-injured-news-hindi-5552775-PHO.html

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur