जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव में गुरुवार को तालाब से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग, पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा घंटो अभियान चलाया गया लेकिन परिणाम शून्य रहा। बुधवार को मगरमच्छ ग्रामीणों ने देखा था। जब वह गुरुवार को पुन: दिखाई दिया तो ग्राम प्रधान राम अधार यादव ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर वन दारोगा रमेश कुमार शुक्ला, राजकपूर एवं पुलिस विभाग की टीम थानाध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया। तालाब में बत्तख छोडा गया। दो घंटे के प्रयास के बाद वन विभाग की टीम वापस लौट गई। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सुरक्षा के लिहाज से तालाब पर विशेष चौकसी कर रहे हैं।
स्रोत-https://www.jagran.com/uttar-pradesh/mirzapur-14279674.html