VENHF logo-mobile

मड़िहान। हिन्दुस्तान संवाद
मड़िहान वन रेंज के परसिया जंगल में सोमवार की शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग से लगभग सौ बीघा जंगल जलकर राख हो गया। देर रात वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया। जबकि रास्ता न होने से फायर ब्रिगेड वाहन जंगल तक नहीं पहुंच सकी। जंगल में आग कैसे लगी? इसका पता नहीं चल सका। आशंका जतायी जा रही हैकि किसी ने जलती बीड़ी फेक दी होगी। इससे जंगल में आग पकड़ लिया। शाम लगभग तीन बजे मड़िहान वन रेंज के परसिया जंगल से अचानक धुएं का गुबार उठता देख आस-पास के लोग पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हवा के झोके के बीच आग जंगल में काफी दूर तक फैल गई। लगभग सौ बीघा तक जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लपट लगते ही जंगली जानवर इधर उधर भागने लगे। मवेशी चार रहे चरवाहे अपनी मवेशियों को लेकर भागने लगे। तीन घंटे बाद पहंुचे विभाग से अधिकारी व कर्मचारियों ने टहनियों से आग को बुझाने में जुट गए। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन तो पहुंच गई। लेकिन जंगल में रास्ता नहीं होने से वहां तक नहीं पहुंच सकी। पांच घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आग बुझा लिया गया है। आग से नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। धीरे धीरे आग काफी दूर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने जंगल में आग देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर वन विभाग के कर्मी भी पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। पटेहरा संवाद अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के बहरछठ टोला गांव में ग्यारह हजार वोल्टेज के तार में शार्ट सर्किट से खेत में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक हजारों रुपये की लागत के सागौन, अमरूद व आंशिक गेंहू की फसल जल कर बर्बाद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराया। पीड़ित किसान वेद प्रकाश सिंह पटेल, श्रीप्रकाश सिंह व उनके परिजनों ने जर्जर लटकते तार को बदलवाने की मांग की है।
 
स्रोत : हिंदुस्तान 23 मार्च 2021 https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/mirzapur/story-burning-hundred-bigha-forest-due-to-fire-in-parasia-forest-3931034.html

Inventory of Traditional/Medicinal Plants in Mirzapur