Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

नोट: इस वेब-पेज पर साझा की गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। इसका उपयोग मेडिको-लीगल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। मिर्ज़ापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों की जानकारी इलाहाबाद विश्विद्यालय द्वारा किये गए इस शोध-पत्र के आधार पर तैयार किया गया है।  इस सूची का विकास कार्य प्रगति पर है। भविष्य में इस सूची में अधिक पौधों के पारंपरिक उपयोग को जोड़ा जाएगा।

[bt_carousel uid="1586567115-5e9117cbeecc3" source="media:images/Medicinal_plants/bel" target="_blank" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/bel/Bel_1.jpg" title="Bel_1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/bel/Bel_2.jpg" title="Bel_2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/bel/Bel_3.jpg" title="Bel_3.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]

साधारण नाम: बेल / बिल्वा (Golden apple / Stone apple / Wood apple)

वैज्ञानिक नाम:  Aegle marmelos

पारम्परिक उपयोग:

  • बेल के फल, बीज, फूल, पत्ते, छाल और जड़ का उपयोग अलग-अलग रूप में किया जाता है।
  • बेल के फलों को ताजा खाया जा सकता है या फिर उन्हें सूखा कर कैंडी, टॉफी, पल्प पाउडर आदि बनाया जा सकता है।
  • ताजे - पके फल को नींबू पानी के समान शर्बत या बेल पन्ना  बनाने के लिए रस को छानकर और मीठा किया जाता है।
  • कच्चे फलों को पचाना मुश्किल होता है इसलिए इसका उपयोग पेचिश (दस्त) को ठीक करने के लिए किया जाता है।
  • पके फल का उपयोग वात और कफ को ठीक करने के लिए किया जाता है और यह दिल के लिए भी अच्छा होता है।
  • बेल की ताजी पत्तियों को चबाने से मधुमेह के रोगियों का रक्त शर्करा (blood sugar) नियंत्रित रहता है और पेट का अल्सर भी ठीक हो जाता है।
  • यूनानी चिकित्सा प्रणाली में पके फल को हृदय और मस्तिष्क के लिए अच्छा माना जाता है। 

स्रोत : 

  • Anil Kumar Dhiman (2006), Ayurvedic drug plants, Daya Publishing House, Delhi
  • https://en.wikipedia.org/wiki/Aegle_marmelos
  • https://pixabay.com/photos/aegle-marmelos-wood-apple-bael-301904/
  • https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/a/aa/Aegle_marmelos_02.JPG