Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

नोट: इस वेब-पेज पर साझा की गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। इसका उपयोग मेडिको-लीगल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। मिर्ज़ापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों की जानकारी इलाहाबाद विश्विद्यालय द्वारा किये गए इस शोध-पत्र के आधार पर तैयार किया गया है।  इस सूची का विकास कार्य प्रगति पर है। भविष्य में इस सूची में अधिक पौधों के पारंपरिक उपयोग को जोड़ा जाएगा।

[bt_carousel uid="1582874139-5e58be1b64b88" source="media:images/Medicinal_plants/Sarpgandha" target="_blank" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/Sarpgandha/Rauvolfia_serpentina1.jpg" title="Rauvolfia_serpentina1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Sarpgandha/Rauvolfia_serpentina2.jpg" title="Rauvolfia_serpentina2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Sarpgandha/Rauvolfia_serpentina3.jpg" title="Rauvolfia_serpentina3.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Sarpgandha/Rauvolfia_serpentina4.jpg" title="Rauvolfia_serpentina4.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]

साधारण नाम: सर्पगंधा /चंद्रभागा (Indian Snakeroot, Insanity herb, Serpentine wood)

वैज्ञानिक नाम: Rauvolfia serpentina

पारम्परिक उपयोग:

  • सर्पगंधा के जड़ों और पत्तियों का उपयोग किया जाता है।
  • आयुर्वेद में, इसकी जड़ों को कृमिनाशक, कड़वा, गर्म, और तीखा बताया गया है और इसका उपयोग अल्सर, त्रिदोष और कीड़ों के काटने के जहरीले प्रभाव के इलाज के लिए किया जाता है।
  • इसकी जड़ों का काढ़ा कृत्रिम निद्रादायक और पीड़ाहर का काम करता है। 
  • गर्भाशय के संकुचन को बढ़ाने के लिए, भ्रूण के निष्कासन और आंतों के विकारों में जड़ों का काढ़ा दिया जाता है।
  • पौधे की पत्तियों का रस आंखों के कॉर्निया की अपारदर्शिता को हटाने के लिए लगाया जाता है।
  • इसके सूखे फलों का पाउडर पिपली और अदरक के साथ मासिक धर्म को नियमित करने के लिए लिया जाता है।
  • जड़ों को कुचल कर सीने में दर्द, यकृत, पेट दर्द और रेबीज में उपयोग किया जाता है।
  • अमर पोई की पत्तियों के साथ इसकी जड़ों का रस सर्पदंश के लिए दिया जाता है और पेस्ट को काटे हुए अंग पर लगाया जाता है।
  • जड़ के रस को घावों पर लगाया जाता है और काढ़े को गठिया मे लाभ के लिए लिया जाता है।
  • यह मानसिक रूप से मंद व्यक्तियों को निद्रा के प्रभाव के लिए दिया जाता है, इसलिए यह ‘पगलों के दवा’ नाम से लोकप्रिय है।

स्रोत :

  • Anil Kumar Dhiman (2006), Ayurvedic drug plants, Daya Publishing House, Delhi
  • http://www.flowersofindia.net/catalog/slides/Sarpagandha.html
  • https://ml.wikipedia.org/wiki/%E0%B4%AA%E0%B5%8D%E0%B4%B0%E0%B4%AE%E0%B4%BE%E0%B4%A3%E0%B4%82:Rauwolfia_serpentina_Indian_snakeroot_fruits.jpg
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Rauvolfia_serpentina_2zz.jpg
  • https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/a/a2/Rauvolfia_serpentina_11.JPG