Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

नोट: इस वेब-पेज पर साझा की गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। इसका उपयोग मेडिको-लीगल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। मिर्ज़ापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों की जानकारी इलाहाबाद विश्विद्यालय द्वारा किये गए इस शोध-पत्र के आधार पर तैयार किया गया है।  इस सूची का विकास कार्य प्रगति पर है। भविष्य में इस सूची में अधिक पौधों के पारंपरिक उपयोग को जोड़ा जाएगा।

[bt_carousel uid="1583412865-5e60f681973d4" source="media:images/Medicinal_plants/Amla" target="popup" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/Amla/Amla_1.jpg" title="Amla_1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Amla/Amla_2.jpg" title="Amla_2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Amla/Amla_3.jpg" title="Amla_3.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Amla/Amla_4.jpg" title="Amla_4.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Amla/Amla_5.jpg" title="Amla_5.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]

साधारण नाम: आंवला / आमला (Emblic Myrobalan / Indian Gooseberry)

वैज्ञानिक नाम: Emblica officinalis; Phyllanthus emblica; Cicca emblica

पारम्परिक उपयोग:

  • इसके फल, बीज, फूल, पत्ते, छाल और जड़ें औषधीय रूप से उपयोग की जाती हैं।
  • इस पौधे के फल विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत हैं।
  • ये मूत्र संबंधी समस्याओं, एनीमिया, पीलिया और अपच में भी उपयोगी है।
  • फलों से तैयार किण्वित (खमीरीकृत) शराब का उपयोग पीलिया, अपच और खांसी में किया जाता है।
  • पौधे के बीजों का उपयोग आंखों की समस्या में किया जाता है।
  • नाक से खून बहने को रोकने के लिए इसके बीजों को घी में तलकर पीसने के बाद माथे पर लेप के रूप लगाया जाता है।
  • ताजा फलों (किशमिश और शहद के साथ या बिना) से तैयार शर्बत को ठंडा पेय के रूप में और पेचिश के लिए नींबू के रस के साथ पिया जाता है।
  • लू से बचाओ के लिए इसके फलों और पत्तों को कुचल कर बनाया गया पेस्ट पाँच दिनों के लिए दिन में तीन बार दिया जाता है।
  • रतौंधी को ठीक करने के लिए दालों के साथ उबालकर प्रतिदिन दो महीने तक भोजन के रूप में लिया जाता है।
  • ल्यूकोरिया को ठीक करने के लिए इसके सूखे बीजों को कुचलकर बनाया गया चूर्ण सप्ताह में दो बार लिया जाता है।
  • सूखी त्वचा पर लोशन के रूप में आंवला, मुंगफली, नींबू का रस और गुलाब की पंखुड़ियों से बना पेस्ट लगाया जाता है।

स्रोत : 

  • Anil Kumar Dhiman (2006), Ayurvedic drug plants, Daya Publishing House, Delhi
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Fruits_of_Phyllanthus_emblica.jpg
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Flowers_of_Phyllanthus_emblica_L._-_Flickr_-_lalithamba.jpg
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Fruits_of_Phyllanthus_emblica_L._-_Flickr_-_lalithamba.jpg
  • By L. Shyamal - Own work, CC BY 2.5, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=1272250