Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

नोट: इस वेब-पेज पर साझा की गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। इसका उपयोग मेडिको-लीगल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। मिर्ज़ापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों की जानकारी इलाहाबाद विश्विद्यालय द्वारा किये गए इस शोध-पत्र के आधार पर तैयार किया गया है।  इस सूची का विकास कार्य प्रगति पर है। भविष्य में इस सूची में अधिक पौधों के पारंपरिक उपयोग को जोड़ा जाएगा।

[bt_carousel uid="1585159739-5e7b9e3ba64b0" source="media:images/Medicinal_plants/Dhawai" target="_blank" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/Dhawai/Dhawai_1.jpg" title="Dhawai_1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Dhawai/Dhawai_2.jpg" title="Dhawai_2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Dhawai/Dhawai_3.jpg" title="Dhawai_3.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Dhawai/Dhawai_4.jpg" title="Dhawai_4.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Dhawai/Dhawai_5.jpg" title="Dhawai_5.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]

साधारण नाम: धवई / ढवाई / ढाई / दवाई (Fire Flame Bush/ Chiranjit / Woodfordia)

वैज्ञानिक नाम: Woodfordia fruticosa

पारम्परिक उपयोग:

  • इसकी छाल और फूलों का औषधीय रूप से उपयोग किया जाता है।
  • आयुर्वेद में पौधे की छाल का उपयोग पेचिश, कुष्ठ, चमड़े के संक्रमण और खून के रोगों में किया जाता है।
  • सूखे फूलों का उपयोग पेचिश, अतिरज (मासिक धर्म मे अत्यधिक रक्त प्रवाह), ल्यूकोरिया, यकृत रोग और बवासीर में किया जाता है।
  • सूखे फूलों या उसके काढ़े का पाउडर अल्सर और घावों पर लगाया जाता है।
  • इसके फूल को तिल के तेल के साथ मिलाकर बनाया गया लेप जलने और छिलने पर लगाया जाता है।
  • इसके फूलों को अलग-अलग आसव तैयार करने के लिए बीजाणु के स्रोत (माइक्रोबियल किण्वन के लिए) के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
  • पौधे के सूखे फूलों का उपयोग पेचिश और अन्य पेट की शिकायतों और आंतरिक रक्तस्राव में दही के साथ किया जाता है।
  • इसके फल को लोग टॉनिक के रूप में खाते हैं।
  • इसके फूलों का पेस्ट चोटों पर लगाया जाता है।

स्रोत :

  • Anil Kumar Dhiman (2006), Ayurvedic drug plants, Daya Publishing House, Delhi
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Woodfordia_fruticosa_flowers.jpg
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Woodfordia_fruticosa_flowers_at_Peravoor_(4).jpg
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Woodfordia_fruticosa_-_Fire_Flame_Bush_flowers_at_Peravoor_2018_(3).jpg
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Thathiri_Plant.JPG