Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

नोट: इस वेब-पेज पर साझा की गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। इसका उपयोग मेडिको-लीगल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। मिर्ज़ापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों की जानकारी इलाहाबाद विश्विद्यालय द्वारा किये गए इस शोध-पत्र के आधार पर तैयार किया गया है।  इस सूची का विकास कार्य प्रगति पर है। भविष्य में इस सूची में अधिक पौधों के पारंपरिक उपयोग को जोड़ा जाएगा।
[bt_carousel uid="1586374426-5e8e271ac811b" source="media:images/Medicinal_plants/Mundi" target="_blank" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/Mundi/Mundi_1.jpg" title="Mundi_1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Mundi/Mundi_2.jpg" title="Mundi_2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Mundi/Mundi_3.jpg" title="Mundi_3.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Mundi/Mundi_4.jpg" title="Mundi_4.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Mundi/Mundi_5.jpg" title="Mundi_5.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Mundi/Mundi_6.jpg" title="Mundi_6.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]

साधारण नाम: मुँदी / मुन्द्रीका/ गोरखमुंडी (East Indian Globe-thistle)

वैज्ञानिक नाम: Sphaeranthus senegalensis Syn: Sphaeranthus indicus

पारम्परिक उपयोग:

  • पूरे पौधे का औषधीय रूप से उपयोग किया जाता है।
  • आयुर्वेद में इसका उपयोग पागलपन, अपच, ब्रोंकाइटिस, हाथी पाँव, एनीमिया, गर्भाशय और योनि का दर्द, बवासीर, मिर्गी, अस्थमा, ल्यूकोडर्मा और पेचिश में किया जाता है।
  • इसकी जड़ों और बीजों को कृमिनाशक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • निश्चित प्रक्रिया द्वारा इसकी जड़ों से प्राप्त तेल को कामोत्तेजक के रूप में 41 दिनों तक रोजाना सुबह खाली पेट लिया जाता है।
  • छाया में सुखाए गए पत्तियों का पाउडर त्वचा रोगों, मूत्रमार्ग के निर्वहन तथा पीलिया के लिए उपयोग होता है।
  • इसके फूलों का उपयोग त्वचा रोगों में रक्त शोधक के रूप में किया जाता है।
  • पूरे पौधे को थोड़ा पानी के साथ कुटकर प्राप्त रस का उपयोग रक्त प्रवाह को रोकने के लिए किया जाता है।
  • दूध और मिश्री के साथ उबाले गए पत्तों का रस खांसी में पिया जाता है।
  • ल्यूकोरिया में बकुची (Psoralea corylifolia) के बीज और नीम के तेल के साथ पूरे पौधे से बने पेस्ट को लगाते हैं।
  • इसकी पत्तियों और फूलों का काढ़ा ठंडक के लिए लिया जाता है।
  • इसके पत्तों को कुचलकर, गर्म करके, हाथी पाँव में पैरों पर लगाया जाता है।

स्रोत :

  • Anil Kumar Dhiman (2006), Ayurvedic drug plants, Daya Publishing House, Delhi
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Sphaeranthus_indicus_26.JPG
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Sphaeranthus_indicus_-_East_Indian_Globe_Thistle_at_Mayyil_(7).jpg
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Sphaeranthus_indicus_08.JPG
  • https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Sphaeranthus_indicus_-_East_Indian_Globe_Thistle_at_Mayyil_(15).jpg