[bt_carousel uid="1587635469-5ea1650d59a43" source="media:images/Medicinal_plants/Gurmar" target="popup" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/Gurmar/Gurmar_1.jpg" title="Gurmar_1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Gurmar/Gurmar_2.jpg" title="Gurmar_2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Gurmar/Gurmar_3.jpg" title="Gurmar_3.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Gurmar/Gurmar_4.jpg" title="Gurmar_4.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Gurmar/Gurmar_5.jpg" title="Gurmar_5.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Gurmar/Gurmar_6.jpg" title="Gurmar_6.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]
साधारण नाम: गुडमार / मधुनाशिनी (small Indian ipecacuanha/Gurmar/ Periploca of the woods)
वैज्ञानिक नाम: Gymnema sylvestre
पारम्परिक उपयोग:
- गुडमार का पौधा, बीज, पत्तियों और जड़ों का औषधीय रूप से उपयोग किया जाता है।
- चीनी के स्वाद को खत्म करने की अपनी विशेषता के कारण, इसे ‘गुडमार’ नाम दिया गया है, जिसका अर्थ है चीनी को नष्ट करने वाला।
- सुश्रुत ने गुडमार को मधुमेह, ग्लाइकोसुरिया और मूत्र संबंधी अन्य विकारों को नष्ट करने वाला बताया है।
- इसके ताजे पत्ते या इसके पाउडर को मधुमेह में रक्त के शर्करा (ब्लड शुगर) स्तर को नियंत्रित करने के लिए चबाया जाता है।
- अपने मूत्र को साफ रखने और ग्लाइकोसुरिया (पेशाब में शुगर) को कम करने के लिए सुबह-सुबह गुडमार की कुछ हरी पत्तियों को चबाने से लाभ होता है।
- ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने की क्षमता के कारण गुडमार वजन घटाने में मदद करता है।
- इसके फलों का उपयोग ब्रोंकाइटिस, हृदय रोगों और मूत्र से संबंधित समस्याओं में किया जाता है।
- पौधे के बीजों का उपयोग मितली के लिए (उबकाई) और जुकाम में उपाय के रूप में किया जाता है।
- अरंडी के तेल के साथ मिलाकर इसकी पत्तियों को सूजे जुए बाहरी ग्रंथियों और प्लीहा या तिल्ली (Spleen) के उपचार में उपयोग किया जाता है।
- मध्य प्रदेश के आदिवासी, पांच-छह पत्तों को जामुन के गुठली के थोड़े से हिस्से में मिलाकर मासिक धर्म को नियमित करने के लिए पानी के साथ सुबह-सुबह खाली पेट लेते हैं।
- मध्य प्रदेश के लोग अस्थमा को ठीक करने के लिए इसकी पत्तियों और 5-6 काली मिर्च के साथ बनाया गया पाउडर लेते हैं।
- इस पौधे को अदरक और सेंधा नमक के साथ मिलाकर पार्किंसन्स रोग को ठीक करने के लिए सेवन किया जाता है।
- इसके पत्तों का रस आँखों के सूजन और जलन में लाभदायक होता है।
- पूर्वोत्तर कर्नाटक में इसके पत्ते का पेस्ट हड्डी टूटने से प्रभावित हिस्सों पर लगाया जाता है।
- आयुर्वेद में, पौधे का उपयोग सूजन, आंखों की शिकायतों में, कॉर्नियल अपारदर्शिता, हृदय रोगों, पीलिया, कब्ज, कृमिरोग, अपच, बवासीर, लगातार पेशाब आना और मूत्राशय की पथरी, ब्रोंकाइटिस, खांसी दमा, आंतरायिक बुखार, एमेनोरिया (मासिक धर्म का न होना)और ल्यूकोडर्मा में उपयोगी है।
- Anil Kumar Dhiman (2006), Ayurvedic drug plants, Daya Publishing House, Delhi
- Srivastava, A., Bhatt, R., and Khobra, R.(2019). Gymnema sylvestre - Medicinal Properties and Biological Action.
- Photo by Sudhanshu Kumar, Vindhya Bachao
- By Vinayaraj - Own work, CC BY-SA 4.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=76681002
- https://www.flickr.com/photos/dinesh_valke/17332613542