Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

नोट: इस वेब-पेज पर साझा की गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। इसका उपयोग मेडिको-लीगल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। मिर्ज़ापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों की जानकारी इलाहाबाद विश्विद्यालय द्वारा किये गए इस शोध-पत्र के आधार पर तैयार किया गया है।  इस सूची का विकास कार्य प्रगति पर है। भविष्य में इस सूची में अधिक पौधों के पारंपरिक उपयोग को जोड़ा जाएगा।

[bt_carousel uid="1588676259-5eb146a34c053" source="media:images/Medicinal_plants/Ber" target="_blank" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/Ber/Ber_1.jpg" title="Ber_1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Ber/Ber_2.jpg" title="Ber_2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Ber/Ber_3.jpg" title="Ber_3.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Ber/Ber_4.jpg" title="Ber_4.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Ber/Ber_5.jpg" title="Ber_5.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]

साधारण नाम: बेर/ कठबेर (Chinese date/french jujube/ jujube/Indian plum)

वैज्ञानिक नाम: Ziziphus mauritiana syn Ziziphus jujuba

पारम्परिक उपयोग:

  • बेर का फल स्वादिष्ट होता है तथा हर्बल औषधि का भी काम करता है।
  • यह वजन बढ़ाने में मदद करता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है।
  • चीनी चिकित्सा मे इसका उपयोग जिगर के कामकाज को दुरुस्त करने के लिए टॉनिक के रूप में किया जाता है।
  • बेर के पत्ते बालों के विकास में सहायता करते हैं।
  • बेर के सूखे फलों के सेवन से रक्त शुद्ध होता है तथा पाचन में सहायक है।
  • इसका उपयोग थकान, भूख न लगना, दस्त, खून की कमी, चिड़चिड़ापन और हिस्टीरिया के उपचार में किया जाता है।
  • बीजों का उपयोग घबराहट, अनिद्रा, रात को पसीना और अत्यधिक पसीने के उपचार में किया जाता है।
  • जड़ों का उपयोग अपच के उपचार में किया जाता है।
  • बुखार के इलाज में जड़ का काढ़ा इस्तेमाल किया जाता है।
  • जड़ का पाउडर पुराने घावों और अल्सर पर लगाया जाता है।
  • बेर का पौधा खून की कमी, गुर्दे में सूजन और तंत्रिका रोगों में उपयोग होता है।
  • फल को कटे और अल्सर पर लगाया जाता है तथा फेफड़ों की बीमारियों और बुखार में भी काम आता है।
  • पत्तियों का लेप जिगर की परेशानी, अस्थमा और बुखार में सहायक होता है।
स्रोत :
  • Palejkar, C.J., Palejkar,J.H., Patel, A.J, Patel, M.A. (2012). A plant review on Ziziphus mauritiana. International Journal of Universal Pharmacy and Life Sciences. 2. 202-211.
  • http://envis.frlht.org/plantdetails/cd67784ddd8d51ceb823f01f1d21beb9/233f0ee4601b657fe94487433267b590
  • Photo by Sudhanshu Kumar, Vindhya Bachao
  • By Vinayaraj - Own work, CC BY-SA 3.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=27561739
  • https://www.flickr.com/photos/dinesh_valke/433676849/in/photostream/
  • মৌচুমী / CC BY-SA (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/3.0)
  • Adityamadhav83 / CC BY-SA (https://creativecommons.org/licenses/by-sa/3.0)