Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

नोट: इस वेब-पेज पर साझा की गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी जड़ी-बूटी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से ज़रूर सलाह लें। इसका उपयोग मेडिको-लीगल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। मिर्ज़ापुर क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों की जानकारी इलाहाबाद विश्विद्यालय द्वारा किये गए इस शोध-पत्र के आधार पर तैयार किया गया है।  इस सूची का विकास कार्य प्रगति पर है। भविष्य में इस सूची में अधिक पौधों के पारंपरिक उपयोग को जोड़ा जाएगा।

[bt_carousel uid="1589956171-5ec4ce4b04808" source="media:images/Medicinal_plants/Vansaal" target="_blank" width="0" thumbnail_width="569" thumbnail_height="320" items_visible="3" scroll="item" show_title="no" centered="yes" arrows="yes" pagination="bullet" autoplay="5000" speed="600"][bt_image src="/images/Medicinal_plants/Vansaal/Vansaal_1.jpg" title="Vansaal_1.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Vansaal/Vansaal_2.jpg" title="Vansaal_2.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Vansaal/Vansaal_3.jpg" title="Vansaal_3.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Vansaal/Vansaal_4.jpg" title="Vansaal_4.jpg" link="" parent_tag="carousel"] [bt_image src="/images/Medicinal_plants/Vansaal/Vansaal_5.jpg" title="Vansaal_5.jpg" link="" parent_tag="carousel"][/bt_carousel]

साधारण नाम : वनसाल /  बीजसाल (Indian Kino Tree)

वैज्ञानिक नाम: Pterocarpus marsupium

पारम्परिक उपयोग:

  • वनसाल के अन्तःकाष्ठ (तने के बीच के हिस्से का लकड़ी) का काढ़ा कुष्ठ, मधुमेह, एनीमिया और कफ की अधिकता में उपयोगी है।
  • वनसाल के अन्तःकाष्ठ का काढ़ा शहद के साथ मोटापे में पीया जाता है।
  • इसकी छाल, छाल से प्राप्त गोंद और पत्तियों का उपयोग किया जाता है।
  • छाल का काढ़ा दस्त के इलाज में उपयोग किया जाता है।
  • इसकी पत्तियों का पेस्ट फोड़ा, घाव और अन्य त्वचा रोगों पर लगाया जाता है।
  • छाल से प्राप्त गोंद, “किनो गम” के रूप में जाना जाता है जो कलेजे की जलन (अम्लपित्त), दाँत दर्द और दस्त में उपयोग किया जाता है।
  • आदिवासी इसके पत्तों को कुचल कर फोड़े, फुंसी और कुछ त्वचा रोगों पर लगाते हैं।
  • छाल और राल का काढ़ा गंभीर दस्त, पेचिश, दाद, पुरानी अल्सर और गर्भपात में उपयोग होता है।
  • अन्तःकाष्ठ हाथी पाँव, ल्यूकोडर्मा, डायरिया, मलाशय में दर्द, खांसी और बालों के पकने में लाभदायक है।
  • अन्तःकाष्ठ घाव, बुखार, पेट दर्द, मधुमेह और पीलिया में भी सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है।

स्रोत :

  • Plant Details for a Pterocarpus marsupium ROXB. - http://envis.frlht.org/
  • Anil Kumar Dhiman (2006), Ayurvedic drug plants, Daya Publishing House, Delhi
  • Gairola, S., Gupta V., Singh B., Maithani M., Bansal P., Phytochemistry and pharmacological activities of Pterocarpus marsupium - A review, IRJP 1 (1) 2010 100-104
  • By Forest & Kim Starr, CC BY 3.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=6175922
  • By Vinayaraj - Own work, CC BY-SA 3.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=21116657
  • By Daderot - Self-photographed, Public Domain, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=16168827
  • By Silviculture South - Own work, CC BY-SA 4.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=66618249
  • By Forest & Kim Starr, CC BY 3.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=6175915