Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

साधारण नाम : तेंदुआ / भारतीय तेन्दुआ / गुलदार / बघेरा / Leopard / Indian leopard / common leopard

वैज्ञानिक नाम : Panthera pardus ;  subspecies:  Panthera pardus fusca

भौगोलिक सीमा : भारतीय तेंदुआ भारत, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और चीन में रहता है। तेंदुआ भारत में 17 राज्यों में बाघ के साथ अपना क्षेत्र साझा करता है।

आवास : तेंदुआ सभी प्रकार के वनों में पाया जाता है जैसे उष्णकटिबंधीय वर्षावनों (tropical rainforests), समशीतोष्ण पर्णपाती (temperate deciduous), अल्पाइन शंकुधारी (alpine coniferous) वनों, वर्षावन, सवाना, सूखी झाड़ियों और घास के मैदानों, रेगिस्तान तथा चट्टानी क्षेत्र ।

भौतिक विशेषताएं / पहचान :

  • ऊंचाई - 45-80 से.मी.
  • लंबाई - सिर-शरीर की लंबाई: 100-190 सेमी,
  • पूंछ की लंबाई - 70-95 सेमी (लगभग 3 फीट)
  • वजन - नर - 30-70 किग्रा, मादा - 28-60 किग्रा
  • तेंदुए अन्य बड़ी बिल्ली के प्रजातियों की तुलना में थोड़ा छोटे होते हैं।
  • तेंदुए का सिर उसके शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा होता है।
  • नर तेंदुए मादा तेंदुए से बड़े होते हैं।
  • उसके पंजे चौड़े होते हैं।
  • तेंदुए के खाल का रंग नीचे की तरफ पीला, क्रीम-पीला होती है तथा उसके पीछे (पीठ पर) सुनहरे-भूरे रंग की होती है।
  • उनका शरीर कई पर्ण गुच्छ (फूल जैसे आकृति) से ढका हुआ है।
  • तेंदुआ का चेहरा, सिर, गला, छाती और पैर काले धब्बों से ढंके हुए हैं।
  • तेंदुओं में अतिकृष्णता (मेलानिज़्म) देखा जाता है जिसमे पूरी त्वचा का रंग काला पड़ जाता है, जिसे ब्लैक पैंथर के रूप में जाना जाता है। काला पैन्थर कोई अलग प्रजाति नहीं है।
Leopard Front mzp
तेंदुआ  (फोटो : विंध्य बचाओ)
 
 
भोजन की आदत :
  • तेंदुआ रात में शिकार करता है।
  • वह अपनी सीमा में पाए जाने वाले छोटे शाकाहारी जीवों जैसे कि चीतल, हॉग हिरण और जंगली सूअर का शिकार करता है।
  • यह जंगली क्षेत्रों के आसपास के कुत्तों, बकरी तथा दूसरे मवेसी का भी शिकार करता है।
प्रजनन :
  • तेंदुआ का गर्भकाल 90 से 105 दिन तक रहता है जिसके बाद 1 से 3 बच्चे जन्म लेते हैं।
  • बच्चे 2 साल तक अपनी माँ के साथ रहते हैं तथा अनुसरण और देख कर शिकार करना सीखते हैं।
जीवनकाल :
  • तेंदुआ चिड़ियाघरों में 23 साल तक तथा जंगल में 12 से 15 साल तक जीवित रहता है।
व्यवहार :
  • तेंदुआ एक निशाचर जानवर है।
  • यह एक अत्यंत फुर्तीला प्राणी है।
  • यह 50-60 किमी / घंटा तक के रफ्तार से दौड़ सकता है।
  • यह विश्राम करने के लिए अधिकांश समय पेड़ों के ऊपर बिताता है।
  • यह अपने शिकार को पेड़ों पर ले लेकर चढ़ जाता है।
  • तेंदुआ मायावी, चालाक और गुप्त रहता है इसलिए वह अपने शिकार का पीछा करने के बजाय उसे घात लगाकर मारने में माहिर है।
पद चिन्ह:

    leopard pugmark

    तेंदुआ  का  पद चिन्ह  (Reading pugmarks, WWF)

     पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका :

  • तेंदुआ अपने ताकत, चपलता, गोपनीयता, तैरने और चढ़ने की क्षमता के कारण सबसे चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक वातावरण में रहने में सक्षम है।
  • तेंदुआ बाघ और शेर की तरह ही भोजन शृंखला में शीर्ष शिकारी और मांसाहारी का स्थान रखता है।
  • तेंदुए छोटे जानवरों का शिकार करते हैं, जो शिकार के लिए प्रतिस्पर्धा को कम करता है।
  • यह बंदर के आबादी को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसके फर से चिपक कर बीज तितर-बितर हो जाते हैं।
संरक्षण स्थिति :
  • भारत में तेंदुए मनुष्यों के साथ बढ़ते संघर्ष, अंगों के अवैध व्यापार, शिकार तथा प्राकृतिक वास का नष्ट होने से खतरे में हैं।
  • संरक्षित क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों पर दुर्घटनाओं के कारण भी तेंदुए मर जाते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के जुलाई 2015 के आकलन के अनुसार संकटग्रस्त प्रजातियों की “रेड डाटा सूची” / लाल सूची में इसे “असुरक्षित (Vulnerable या VU)” श्रेणी मे रखा गया है।
  • तेंदुआ को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के सूची I के तहत संरक्षित किया गया है।
स्रोत :
  • Species Survival Commission, Cat Specialist Group http://www.catsg.org/index.php?id=584
  • https://www.iucnredlist.org/species/15954/163991139
  • https://www.wwfindia.org/about_wwf/priority_species/threatened_species/common_leopard/
  • https://bigcatsindia.com/indian-leopard-facts-and-information/
  • https://animals.sandiegozoo.org/animals/leopard
  • https://animaldiversity.org/accounts/Panthera_pardus/