Vindhyan Ecology and Natural History Foundation- Animated Header

साधारण नाम :  चीतल / Chital / Spotted deer

वैज्ञानिक नाम:  Axis axis

भौगोलिक सीमा : चीतल भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका में में पाए जाते हैं। इन्हे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे दूसरे देशों में भी भारत से ले जाया गया है।

आवास : सवाना या घास के मैदान और नदी के तट

भौतिक विशेषताएं / पहचान :

  • लंबाई – 7 मीटर
  • ऊंचाई – 70 (मादा) से 90 (नर)  सेंटीमीटर कंधे तक
  • वजन – 25-75 किलोग्राम
  • खुरों की लंबाई (1 और 6.1 सेमी) 1.6  और 2.4  इंच होती है।
  • चीतल एक मध्यम आकार का हिरण है।
  • नर और मादा चीतल दोनों पर सफेद धब्बे होते हैं।
  • पीछे के पैरों के खुर, आगे के पैरों की तुलना में लंबे होते हैं।
Spotted deer Axis axis male
चीतल (फोटो: Charles J Sharp)

भोजन की आदत : 

  • चीतल शाकाहारी जानवर है।
  • वे पत्तियों, झाड़ियों और घास चरते हैं।
  • मौसम के अनुसार इनके भोजन की आदत बदलती है जैसे वसंत ऋतु में घास कोमल और ताजा होती है, वहीं सर्दियों में पत्तियों और झाड़ियों को खाना आसान होता है।
  • चीतल फूल वाले पौधे, जड़ी-बूटियाँ, झाड़ियाँ, फल, पत्ते और घास इत्यादि भी खाते हैं।
  • वे जंगल मे पाए जाने वाले मशरूम (छता) भी खाते हैं।

प्रजनन :

  • हिरण के अन्य प्रजातियों की तरह, नर एक दूसरे से लड़ कर प्रजनन का अधिकार पाते हैं।
  • मादा 5 महीने के गर्भकाल के बाद आमतौर पर एक ही बच्चे को जन्म देती हैं।
  • मादा लगभग 1-2 सप्ताह तक अपने बच्चे को छिपा कर रखती है।
  • माँ बच्चे को लगभग 6 महीने तक दूध पीला कर पालती है।

जीवनकाल :        

  • चीतल को 15-25 वर्ष तक जीवित रहते हुए पाया गया है।

व्यवहार :

  • वे सुबह और देर दोपहर (संध्या से पहले) ज्यादा सक्रिय रहते हैं।
  • वे झुंड में अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं।
  • चीतल चरते समय शिकारियों से बचाओ हेतु झुंड में रहते हैं।
  • चीतल अपने उम्र, लिंग, प्रजनन सक्रियता आदि के आधार पर अलग अलग झुण्ड बनाते हैं।
  • चीतल झुंड में भी बेहद सतर्क रहते हैं तथा किसी भी संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सुनने और सूंघने के क्षमता का उपयोग करते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका :

  • चीतल पत्तियों, पौधों और फलों को खा कर बीजों के प्रसार में मदद करते हैं।
  • चीतल बड़े शिकारी जानवरों तथा जंगली कुत्तों के आसान शिकार हैं।

संरक्षण स्थिति :

  • चीतल को उसके माँस के लिए शिकार करने से क्षेत्रीय स्तर पर जनसंख्या में गिरावट दर्ज किया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के नवंबर 2014 के आकलन के अनुसार संकटग्रस्त प्रजातियों की “रेड डाटा सूची” / लाल सूची में इसे “संकटमुक्त (Least Concern या LC)”  श्रेणी मे रखा गया है।
  • चीतल को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची III के तहत संरक्षित किया गया है।

स्रोत :

  • http://animalia.bio/axis-deer
  • https://animaldiversity.org/accounts/Axis_axis/
  • https://www.iucnredlist.org/species/41783/22158006
  • By Charles J Sharp - Own work, from Sharp Photography, sharpphotography.co.uk, CC BY-SA 4.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=65623793
साधारण नाम : चीतल / Chital / Spotted deer
वैज्ञानिक नाम: Axis axis
भौगोलिक सीमा : चीतल भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका में में पाए जाते हैं। इन्हे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे दूसरे देशों में भी भारत से ले जाया गया है।
आवास : सवाना या घास के मैदान और नदी के तट
भौतिक विशेषताएं / पहचान :
• लंबाई – 1.7 मीटर
• ऊंचाई – 70 (मादा) से 90 (नर) सेंटीमीटर कंधे तक
• वजन – 25-75 किलोग्राम
• खुरों की लंबाई (4.1 और 6.1 सेमी) 1.6 और 2.4 इंच होती है।
• चीतल एक मध्यम आकार का हिरण है।
• नर और मादा चीतल दोनों पर सफेद धब्बे होते हैं।
• पीछे के पैरों के खुर, आगे के पैरों की तुलना में लंबे होते हैं।
भोजन की आदत :
• चीतल शाकाहारी जानवर है।
• वे पत्तियों, झाड़ियों और घास चरते हैं।
• मौसम के अनुसार इनके भोजन की आदत बदलती है जैसे वसंत ऋतु में घास कोमल और ताजा होती है, वहीं सर्दियों में पत्तियों और झाड़ियों को खाना आसान होता है।
• चीतल फूल वाले पौधे, जड़ी-बूटियाँ, झाड़ियाँ, फल, पत्ते और घास इत्यादि भी खाते हैं।
• वे जंगल मे पाए जाने वाले मशरूम (छता) भी खाते हैं।
प्रजनन :
• हिरण के अन्य प्रजातियों की तरह, नर एक दूसरे से लड़ कर प्रजनन का अधिकार पाते हैं।
• मादा 7.5 महीने के गर्भकाल के बाद आमतौर पर एक ही बच्चे को जन्म देती हैं।
• मादा लगभग 1-2 सप्ताह तक अपने बच्चे को छिपा कर रखती है।
• माँ बच्चे को लगभग 6 महीने तक दूध पीला कर पालती है।
जीवनकाल :
• चीतल को 15-25 वर्ष तक जीवित रहते हुए पाया गया है।
व्यवहार :
• वे सुबह और देर दोपहर (संध्या से पहले) ज्यादा सक्रिय रहते हैं।
• वे झुंड में अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं।
• चीतल चरते समय शिकारियों से बचाओ हेतु झुंड में रहते हैं।
• चीतल अपने उम्र, लिंग, प्रजनन सक्रियता आदि के आधार पर अलग अलग झुण्ड बनाते हैं।
• चीतल झुंड में भी बेहद सतर्क रहते हैं तथा किसी भी संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सुनने और सूंघने के क्षमता का उपयोग करते हैं।
पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका :
• चीतल पत्तियों, पौधों और फलों को खा कर बीजों के प्रसार में मदद करते हैं।
• चीतल बड़े शिकारी जानवरों तथा जंगली कुत्तों के आसान शिकार हैं।
संरक्षण स्थिति :
• चीतल को उसके माँस के लिए शिकार करने से क्षेत्रीय स्तर पर जनसंख्या में गिरावट दर्ज किया जाता है।
• अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के नवंबर 2014 के आकलन के अनुसार संकटग्रस्त प्रजातियों की “रेड डाटा सूची” / लाल सूची में इसे “संकटमुक्त (Least Concern या LC)” श्रेणी मे रखा गया है।
• चीतल को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची III के तहत संरक्षित किया गया है।
स्रोत :
http://animalia.bio/axis-deer
https://animaldiversity.org/accounts/Axis_axis/
https://www.iucnredlist.org/species/41783/22158006