साधारण नाम : सुर्ख नेवला / Ruddy Mongoose
वैज्ञानिक नाम : Herpestes smithii
भौगोलिक सीमा :
- यह मुख्य रूप से दक्षिण एशिया में पाए जाते है ।
- भारत, नेपाल और श्रीलंका के पहाड़ी जंगलों में निवास स्थान स्थित है।
आवास :
- नेवला जंगल, झाड़ीदार वनों में रहता है।
- वे एकांत धान के खेतों में और खुले खेतों में भी पाए जाते हैं।
भौतिक विशेषताएं / पहचान :
- रंग : भूरा रंग के साथ सफेद छींटेदार
- लंबाई : 39 - 47 सेंटीमीटर (15.3 - 18.5 इंच)
- वजन : 0.95 – 1.85 किलोग्राम
- पूछ : 33 - 36 सेंटीमीटर
- पूरे शरीर में काले और सफेद धब्बों के साथ गहरे भूरे रंग के बाल होते हैं।
- उनके सिर और कंधों के चारों ओर हल्का लाल रंग होता है।
- उनकी पूंछ का अंतिम सिरा काला रंग का होता है।
- यह भारतीय धूसर नेवला (Herpestes edwardsii) से मिलता हुआ प्रजाति है लेकिन उससे आकार में बड़ा होता है तथा पुंछ का अंतिम छोर कला होता है।
सुर्ख नेवला / Ruddy Mongoose (फोटो : विंध्य बचाओ)
भोजन की आदत:
- सुर्ख नेवला कृन्तकों, छिपकलियों, सांपों और सड़े-गले माँस खाते हैं।
- यह अन्य नेवला की तरह ही दिन और रात दोनों में शिकार करता है।
प्रजनन :
- वे प्रजनन के मौसम में अपने संभावित साथियों को बुलाने और प्रजनन प्रक्रिया के दौरान उन्हें सुरक्षित करने के लिए उच्च ध्वनि में शोर करते हैं।
- एक प्रजनन में 1 से 3 बच्चे जन्म लेते हैं।
जीवनकाल : लगभग 7-13 वर्ष तक
व्यवहार :
- सुर्ख नेवला के व्यवहार के बारे में बहुत ज्यादा अध्ययन नहीं हुआ है।
- यह छोटा स्तनधारी जानवर अकेला रहता है तथा निशाचर होता है।
- यह नाग (कोबरा) पर हमला कर उसे मार सकता है।
- यह अपने फर को फैला कर अपने वास्तविक आकार से बड़ा दिखता है जिससे वह दूसरे शिकारी जानवर को डराते हैं।
पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका :
- अपने प्राकृतिक वास में, जमीन पर रहने वाले पक्षियों, सरीसृप, छोटे स्तनधारियों और कीड़ों का शिकार कर के इनकी आबादी को प्रभावित करते हैं।
- गाँव में लोग नेवला को चूहे और साँप तथा दूसरे कीड़ों को नियंत्रित करने के लिए पालतू बनाया करते हैं।
संरक्षण स्थिति :
- अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के मार्च 2015 के आकलन के अनुसार संकटग्रस्त प्रजातियों की “रेड डाटा सूची” / लाल सूची में सुर्ख नेवला “संकटमुक्त (Least Concern या LC)” श्रेणी मे रखा गया है।
- इसे भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची II के तहत संरक्षित किया गया है।
स्रोत :
- https://www.iucnredlist.org/species/41617/45208195
- https://eol.org/pages/1038681
- https://www.theanimalfiles.com/mammals/carnivores/mongoose_ruddy.html
- https://thewebsiteofeverything.com/animals/mammals/Carnivora/Herpestidae/Herpestes/Herpestes-smithii.html
